Add To collaction

बाग़बान लेखनी प्रतियोगिता -06-Jan-2024



               बाग़बान 

     बाग़बान 2003 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन रवि चोपड़ा ने किया है। इसके निर्माता बी आर चोपडा हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में अमिताभ बच्चन,  हेमामालिनी,  सलमान ख़ान, परेश रावल, महिमा चौधरी, रिमी सेन और असरानी ने कार्य किया है। उस दौर की इस फिल्म  ने अधिकतर लोगों को सोच-विचार  करने के लिए  मजबूर  कर दिया था।आज की युवा पीढ़ी अपने माता पिता को बोझ समझती है। वह उनको बृद्धाश्रम  मैं रहने के लिए  मजबूर  करदेते हैं अथवा उनका बटवारा करदेते है एक महीना बड़ा  भाई  रखेगा एक महीना छोटा भाई  रखेगा।

     ईश्वर  की कृपा से यदि माँ बाप  दोनों सलामत है तो उनको बटवारा  करके अलग-अलग  रहने के लिए  मजबूर  कर देते हैं। इस फिल्म  में भी यही दर्शाया गया है कि किस तरह माँ बाप  को अलग-अलग  कर दिया जाता है जबकि इन्सान  अपनी पूरी जिन्दगी अपने बच्चौ की पढा़ई  लिखाई  व शादी-ब्याह  करके उनको समाज  में सैट करने में लगा देता है जब बुढ़ापा  आता है तब सोचता है कि पति पत्नी साथ  रहेंगे तब उनका बटवारा करके उनको  अलग-अलग  रहने पर मजबूर  कर दिया जाता है।

राज (अमिताभ बच्चन) और पूजा मल्होत्रा (हेमा मालिनी) एक दूसरे से और अपने बच्चों से बहुत प्यार करते रहते हैं।  वह किस तरह अपने बच्चौ को पढा़ लिखाकर खड़ा  करते हैं जब बच्चे सैट होजाते है तब  उनके बच्चे ज़िम्मेदारी से भागने के चक्कर में यह कह देते हैं की वह दोनों कुछ कुछ महीने अलग अलग एक एक बच्चे के घर में रहें। राज और पूजा अपने बच्चों के लिए अलग अलग हो जाते हैं। इन दिनों में राज अपने दोस्त हेमंत (परेश रावल) की मदद से अपनी किताब लिखता है। जब राज और पूजा मिल जाते हैं तो उसके बाद उनकी मुलाक़ात आलोक से होती है। जिसे उन दोनों ने बचपन में गोद लिया था। वह बाद में जब आलोक (सलमान खान) के पास आ जाते हैं तो उसके बाद हेमंत पटेल राज को उसके किताब के सफलता के बारे में बताता है। कुछ ही समय में राज बहुत अमीर हो जाता है। जब वह अमीर हो जाता है तब उसके बच्चे भी उसके पास आ जाते हैं। लेकिन वह उन्हें नहीं स्वीकारता है। पर बाद में उन बच्चों को अपनी गलती का एहसास हो जाता है।

  इस फिल्म  में अमिताभ बच्चन ने राज मल्होत्रा हेमा मालिनी ने  पूजा मल्होत्रा  सलमान खान ने आलोक राज मल्होत्रा, राज व पूजा द्वारा गोद लिए पुत्र, अमन वर्मा ने  अजय मल्होत्रा, राज के बड़े पुत्र का,समीर सोनी ने संजय मल्होत्रा, राज के दूसरे पुत्र का साहिल चड्ढा ने  रोहित मलहोत्रा, राज के तीसरे पुत्र का ,नसिर क़ाज़ी ने करण मल्होत्रा, राज के चौथे व छोटे पुत्र का किरदार  किया है।

     महिमा चौधरी ने अर्पिता आलोक की पत्नी परेश रावल ने हेमंत पटेल लिलेट दुबे ने शांति पटेल  शरत सक्सेना ने राम अवतार ,मोहन जोशी ने कुबेर देसाई, हॉटेल मालिक
अवतार गिल ने रावत, आई सी आई सी आई बैंक मैनेजर व असरानी ने बेदी का किरदार  किया है।

   बाग़बान  जैसी फिल्में आज की युवा पीढी  के मुंह  पर जोरदार  तमाचा  हैं। आज हम कहाँ जारहे हैं? जिन माँ बाप ने अपनी पूरी जवानी अपने जिन बच्चौ को सुखी व सम्मृद्ध  बनाने के लिए  लगादी उन्ही माँ बाप से बच्चे कहते हैं आपने हमारे साथ  जो किया वह आपका फर्ज  था हम भी तो  ऐसा ही अपने बच्चौ के लिए  करेंगें।


आज की दैनिक  प्रतियोगिता हेतु
नरेश  शर्मा " पचौरी "

   24
8 Comments

Alka jain

16-Jan-2024 10:56 PM

Nice one

Reply

Pranav kayande

09-Jan-2024 04:22 AM

amazing

Reply

Gunjan Kamal

08-Jan-2024 09:15 PM

👏👌

Reply